Friday , 11 September 2026

पानीपत: बदमाशों ने पहले लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम फिर 3 महिलाओं को बनाया हवस का शिकार

हरियाणा के पानीपत जिले में 4 बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित डेरा और मछली फॉर्म हाउस पर काम करने वाली महिलाओं को बदमाशों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। मृतका महिला लंबे समय से बीमार थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यही नहीं बदमाशों ने हथियारों के बल पर पर प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट कर पैसे भी छीन लिए। उन्होंने परिवार के पुरुष, बच्चों को बंधक बनाकर महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप का शिकार हुई महिलाओं की उम्र 24, 25 व 35 साल है। जबकि मृतका 45 वर्षीय थी।

पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि गांव से दूर डेरे में परिवार सहित रहते हैं। रात लगभग एक बजे चार नकाबपोश युवक उनके डेरे में घुस गए। उनके पास चाकू व पिस्तौल थी। उन्होंने हथियार के बल पर परिवार के तीन पुरुषों व बच्चों को हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।

उसके बाद महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर बाहर बरामदे में ले आए। चारों ने हथियार के बल पर पूरी रात महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। शोर मचाने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी। सुबह 4 बजे तक महिलाओं के साथ दरिंदगी की। उसके बात जाते हुए महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया। बदमाश 13 हजार की नकदी, चांदी का पायजेब लूट ले गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *