यमुनानगर, (वीणा अरोड़ा )। पुराना हमीदा क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने एक नाबालिग (13 साल) के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। हवस के भूख दरिंदों ने मासूम के विरोध करने और शोर मचाने पर उस पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर छह लड़कों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मासूम लड़की के चचेरे और मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं, जो घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार चल रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि हैवानियत करने वाले कोई और नहीं बल्कि पांच लड़के मासूम उसके चचेरे और मौसेरे भाई हैं। जो उसको यह कह कर अपने साथ ले गए कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। वह अपने दो भाइयों के साथ बाइक पर बैठकर कुछ दूर ही गई थी कि उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ रेलवे लाइनों पर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने जब विरोध किया तो एक युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और फोन कर कुछ अन्य लड़कों को भी मौके पर बुला लिया। बाद में सभी युवक उसे एक कैफे में ले गए जब उसने विरोध किया तो उसके हाथों और बाजुओं पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार एक युवक ने दो से तीन बार उसके साथ हैवानियत की। हैवानियत करने के बाद सभी उसे बाइक पर बैठाकर घुमाते रहे और बाद में उसे यमुना नदी के किनारे छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों ने उसके हालात देख उनके पांव तले से जमीन निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया गया है जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पीड़ित को मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ गैंगरेप व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है। पुलिस उनके परिवार के लोगो से पूछताछ कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
