Tuesday , 27 October 2026

PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को होगी सुनवाई

पंजाब डेस्क: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला आज सुप्रीम कोर्ट में उठा। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने मामला रखते हुए कोर्ट से घटना पर रिपोर्ट लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है। कोर्ट ने उनसे याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा है। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम की सुरक्षा में चूक का मसला SC पहुंचा

आज कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बंदोबस्त में गंभीर चूक हुई है। इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे पूछा कि वह कोर्ट से क्या चाहते हैं. मनिंदर सिंह ने जवाब दिया कि मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड बठिंडा के जिला जज के पास सुरक्षित रखने का निर्देश दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट इसकी जानकारी ले और पंजाब सरकार को निर्देश दे कि इस गंभीर चूक के दोषियों पर कार्रवाई हो।

याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने के निर्देश

वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि जब यह घटना घटी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से फिरोजपुर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि हालात जैसे भी हो, ऐसी घटना का दोहराव रोकना जरूरी है। वरिष्ठ वकील ने कोर्ट से आज ही कोई आदेश देने का अनुरोध किया। इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे कहा कि वह याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपें. मामले पर कल विचार किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *