हिमाचल प्रदेश डेस्क– हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद बद्दी पुलिस ने हरियाणा के नवांनगर से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बद्दी से यूपी जाने की तैयारी में था। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यूपी के संभल जिले के काबुलपुर गांव के संजय कुमार (27) और हरदोई जिले के प्रतापपुर निवासी राहुल (23) बद्दी के थाना क्षेत्र में उद्योगों में काम करते थे। दोनों शादीशुदा थे, बताया जा रहा है कि, 15 जनवरी को संजय और राहुल ने कमरे में शराब पी। शराब के नशे में इस दौरान राहुल ने संजय को उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।
Read More Stories:
यूपी जाने की तैयारी में था आरोपी
इसके बाद संजय ने उसे और ज्यादा शराब पिला दी। जब राहुल नशे में चूर हो गया तो उसने गला दबाकर उसे मार दिया और वहां से फरार हो गया। 16 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे थाना पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस संजय की तलाश में जुट गई। रविवार को संजय बद्दी के साथ लगते हरियाणा क्षेत्र में यूपी जाने की तैयारी में बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसे बस में सवार होने से पहले ही दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
