Saturday , 25 July 2026

गज़ब: अंतिंम संस्कार से ठीक पहले अचानक जिंदा हो गया शख्स, दिल थाम कर देखें ये VIDEO

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख हरकोई चौंक जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंतिंम संस्कार से ठीक पहले शख्स जिंदा हो जाता है। ये मामला है दिल्ली के नरेला इलाके का। जहां एक बुजुर्ग शख्स उस समय जिंदा हो गए, जब उन्हें अर्थी से उठाकर चिता पर रखा जाना था। कई न्यूज चैनलों पर भी ये वीडियो चर्चा का विषय रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस वीडियो को जो भी देख रहा है, आश्चर्यचकित हो गया है।

खबरों के मुताबिक नरेला के टिकरी खुर्द गांव के रहने वाले बुजुर्ग सतीश भारद्वाज का रविवार सुबह निधन हो गया था। 62 वर्षीय भारद्वाज के शव को उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए शमसान घाट ले गए। लेकिन वहां जो हुआ, उसने सभी को हैरत में डाल दिया।

एंबुलेंस से बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया

दरअसल, जैसे ही उन बुजुर्ग को चिता पर लिटाने के लिए अर्थी से उठाने लगे, तभी उन्होंने सांस लेना शुरू कर दिया और आंखे भी खोल लीं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *