छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया तथा फिर उसका क़त्ल कर दिया गया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला के साथ की मारपीट
5 अप्रैल की रात, लगभग 2 बजे अपराधी ने महिला के सिर को पत्थर पर पटक कर तथा उसे लात-घूसों से पीट कर उसका क़त्ल कर दिया था। हत्या से पहले, अपराधी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया बता दें, लगभग 2 बजे किशन यादव प्रमिला को एक मकान के साइड में ले गया।

उसने महिला के बाल पकड़ कर उसके सिर को पत्थर पर पटका। लात-घूंसों से महिला की आंख पर हमला किया तथा उसे चोटिल कर दिया। प्रातः लगभग साढ़े 10 बजे, महिला को डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read More Stories:
निजी अंग में डाला लोहे का रॉड
पुलिस ने CCTV फुटेज देखने पर पाया कि, किशन यादव महिला को मार रहा था। इस घटना में पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत शिकायत दर्ज की थी तथा अपराधी की तलाश की जा रही थी। अपराधी को गिरफ्तार करने के पश्चात् पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने बताया कि महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर, उसने महिला के निजी अंग में लोहे का रॉड भी डाला था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
