Friday , 11 September 2026

सिरफिरे प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की कर दी हत्या, चाकू से गोदकर ले ली जान

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के बागपत से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक सिरफिरे प्रेमी ने लड़की को चाकुओं से गोदकर मार डाला है। आरोपी ने युवती के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए। अस्पताल में उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि, उन्होंने युवक के साथ अपनी बेटी की शादी करने से मना कर दिया था। इस बात का बदला लेने के लिए उसने बेटी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाकू से गोदकर युवती की हत्या
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार ने जानकारी दी है कि, युवती से उसका बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से गोदकर युवती को मार डाला। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि, युवक के परिवार वाले कुछ दिन पहले घर शादी का रिश्ता लेकर आए थे। किन्तु उन्होंने मना कर दिया था। जिसके बाद से ही आरोपी पक्ष उन पर दबाव डाल रहा था।

Read More Stories:

आरोपी से पूछताछ जारी
जब वो नहीं माने तो उनकी बेटी को रिंकू ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने क़त्ल में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि, युवक ने 22 फरवरी को घर पर पहुंचकर धमकी दी थी कि, दीपा की उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसे मार डालेगा। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। बेटी की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *