Thursday , 10 September 2026

महिला ने अपने ही पति को उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका

मध्यप्रदेश डेस्क- इंदौर के बाणगंगा इलाके से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने या है जहां पर पुलिस ने इस अजीबों –गरीब हत्या की गुत्थी को सुलझाया। जानकारी के अनुसार, पिछले 10 दिन से लापता ड्राइवर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक की लाश की उसी के घर में खुदाई के बाद बरामद कर लिया है। बबलू की पत्नी सोनू ने पुलिस थाने में जाकर अपने पति की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की गहन जांच की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लाश के अंग काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंका
पुलिस को बबलू की पत्नी के बयानों पर शक हुआ वहीं, उसके बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोनू ने अपने दोस्त रिजवान के साथ मिलकर अपने ही पति बबलू की हत्या की थी। हत्या के बाद लाश के अंग काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था और धड़ को घर में खोदकर गाड़ दिया गया।

Read More Stories:

वहीं, हत्या का राज खोलने में बेटे ने अहम भूमिका निभाई। क्योंकि, आरोपी का बेटा नशे का आदी है। और एक दिन उसने अपने दोस्तों के सामने कहा कि उसकी मां ने उसके पिता का मार कर गाड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद पूरे राज पर से पर्दा उठ गया। और खुदाई के बाद लाश भी बरामद हो गई। फिलहाल,पुलिस ने पत्नी सोनू को हिरासत में ले लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *