Saturday , 12 September 2026

मां की गोद से पागल कुत्ता अचानक बच्चे को उठाकर ले गया, उसके बाद जो हुआ..

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में शुक्रवार को ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकोई सहम उठेगा। दरअसल, घर के बाहर मां अपने एक साल के बच्चे को दूध पीला रही थी। अचानक कहीं से पागल कुत्ता आ गया और उसने महिला पर हमला कर दिया। कुत्ता बच्चे को अपने जबड़ों में दबोच कर काफी दूर तक घसीट ले गया। परिजनों के हल्ला करने पर कुत्ता भाग निकाला। आनन-फानन परिजन घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुत्ते ने बच्चे को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी अपने एक वर्षीय बच्चे शिव शंकर को घर के बाहर बैठ पर दूध पीला रही थी। तभी अचानक एक पागल कुत्ते में उसके ऊपर हमला कर दिया। बच्चे को काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। यह देख पिंटू की पत्नी ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुचे आसपास के लोगों ने किसी तरह पागल कुत्ते से बच्चे की जान बचाई। साथ ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *