नेशनल डेस्क- चंद्र ग्रहण 19 नंवबर शुक्रवार को लगने जा रहा है बतादें, साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण सामने आया। बताया जा रहा है कि, 19 नंवबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण है। 580 साल में पहली बार सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखेगा और यह पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में नजर आएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए देखा जा सकता है। भारत के अलावा यह ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एमपी बिड़ला तारामंडल में अनुसंधान और अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने जानकारी दी है कि, कार्तिक पूर्णिमा को 580 सालों में पहली बार सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा। उन्होंने बताया है कि, साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में दिखाई देगा। भारत के अलावा इस चंद्र ग्रहण को अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में देखा जा सकता है।

सबसे लंबी अवधि का ग्रहण
चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिन में दोपहर 12.48 बजे से शाम 4.17 बजे तक रहेगा। इस आंशिक चंद्र ग्रहण का समय 3 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड होगा। यह ग्रहण 580 सालों में लगने वाला सबसे लंबी अवधि का ग्रहण होगा। 19 नवंबर यानी शुक्रवार को 2.34 बजे चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव दिखेगा। इस दौरान चंद्रमा के 97 प्रतिशत हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी। इसके बाद अब भारत में अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को दिखाई देगा।

Read More Stories:
इससे पहले 18 फरवरी 1440 को सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण लगा था। 19 नवंबर 2021 के बाद अब 8 फरवरी 2669 को ऐसा चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष के मुताबिक, वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में यह चंद्रग्रहण लगेगा। उपछाया चंद्र ग्रहण की वजह से यह भारत में नजर नहीं आएगा और इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
