Saturday , 12 September 2026

हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल कैप्टन वरुण सिंह को एयरलिफ्ट कर बेंगलुरु ले जाने की तैयारी

नेशनल डेस्क: सीडीएस बिपिन रावत के निधन से देश को एक बड़ा झटका लगा है। बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत से देश में शोक की लहर फैली हुई है। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी जान चली गई। इस हादसे में एक मात्र शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैप्टन वरुण सिंह को एयरलिफ्ट कर बेंगलुरु ले जाने की तैयारी

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सुत्रों की मानें तो आवश्यकता पर उन्हें वेलिंगटन से बैंगलुरु के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है। कैप्टन वरुण सिंह को एयरलिफ्ट कर बेंगलुरु ले जाने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों को बताते हुए कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *