नरवाना पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपनी ही पार्टी में अपने विरोधियों को नसीहत दी कि मेरी टांग खींचने की बजाय कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करें। बता दें अशोक तंवर नरवाना में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे जहाँ उन्होंने सम्मेलन के पश्चात मीडिया से रूबरू हो कहा कि कांग्रेस में मेरे विरोधियों को तो मैं सपने में भी दिखाई देता हूँ। अशोक तंवर ने अपने विरोधियों को सलाह देते हुए कहा कि मेरे पार देखना शुरू करें मुझसे आगे बहुत कुछ है।
वहीं इस दौरान अशोक तंवर ने इनेलो पार्टी पर तंज कस्ते हुए इनेलो को मुर्दा पार्टी बताया और कहा कि इनेलो मुर्दा हो चुकी है। वे जिंदा होने का असफल प्रयास कर रही है। अभय चौटाला द्वारा करनाल में पत्रकारों से बदसलूकी के मामले में अशोक तंवर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे इनेलो की बोखलाहट कहा। इनेलो लगातार अपना जनाधार खो रही है।
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार को भी घेरे में लेते हुए मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग को दबाने का काम कर रही है ।
अशोक तंवर ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर बताया कि उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है। सरकार उनके हकों पर कुठाराघात कर रही है। सभी कर्मचारी सरकार से नाराज है।मोटर व्हीकल एक्ट में कर्मचारियों का ध्यान रखे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
