Sunday , 26 July 2026

पिंजरे में बंद शेर से पंगा लेना पड़ा भारी! बड़ी मुश्किल से बची जान!

जमाइका\ साउथ अफ्रीका:- पिंजरे में बंद शेर से पंगा लेना भारी पड़ सकता है। ये बात जानता तो हर कोई है लेकिन फिर भी लोग नासमझी में ऐसी हरकतें कर डालते हैं कि जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शेर के साथ कर रहा था मस्खरी

दरअसल, एक शख्स पिंजरे में बंद शेर के साथ मस्खरी कर रहा था। इस पर शेर ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह शख्स जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। मामला अफ्रीका के एक चिड़ियाघर का है। जमाइका के एक चिड़ियाघर में एक शख्स ने पिंजरे में बंद शेर से पंगा लिया है।

चिड़ियाघर घूमने आया था शख्स

एक शख्स चिड़ियाघर घूमने आया था। जब सभी लोग शेर के साथ उसकी पिक्चर और वीडियो बना रहे थे, तभी उस शख्स ने पिंजरे के पास जाकर उस शेर को परेशान करना शुरू कर दिया। बार बार परेशान करने की वजह से शेर को गुस्सा आ गया।

गुस्साए शेर ने मुंह में दबा ली उंगली

गुस्साए शेर ने उसकी उंगली अपने मुंह में दबा ली और फिर इस शख्स के पसीने अपना हाथ छुड़ाने में छूट गए। बड़ी मुश्किल से वह अपना हाथ छुड़ा पाया, लेकिन सिर्फ उंगली की हड्डी ही बची, बाकी का पार्ट शेर ने चबा डाला था।

शेर जंगल का राजा होता है, उसे देखकर लोग दूर से ही रास्ता बदल लेते हैं। अगर शेर पिंजरे में भी बंद हो तो भी उससे छेड़खानी नहीं करनी चाहिए। कई बार इसके नतीजे भयानक हो सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *