Monday , 27 July 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में चरखी दादरी स्थित बौंदकलां गांव के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आए हैं। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त बृहस्पतिवार की सुबह कार से रोहतक जा रहे थे। वे जैसे ही दादरी-रोहतक रोड पर बौंद कलां गांव के पास पहुंचे चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई।

हादसे में रोहतक के गांव बोहर खेड़ी निवासी राहुल (24), रोहतक शहर के सेक्टर दो निवासी अतुल (25) और सोनीपत के कथुरा निवासी विकास (26) घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने पुलिस की मदद से पीजीआई रोहतक पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान राहुल और विकास की मौत हो गई जबकि अतुल का इलाज चल रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *