Monday , 27 July 2026

खो-खो खिलाड़ी का रेलवे स्टेशन पर इस हालत में मिला शव, देखकर हर कोई चौंक गया।

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश में एक बाहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पर एक 24 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी की कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या कर दी गई है। वहीं महिला का शव बिजनौर के एक रेलवे स्टेशन पर मिला था। इसके आरोप में यूपी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑडियो क्लिप की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने पीड़िता के एक दोस्त द्वारा साझा किए गए ऑडियो क्लिप की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया, जो घटना के समय कॉल पर था। पुलिस के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जब दलित महिला नौकरी के लिए इंटरव्यू देकर घर लौट रही थी। रेलवे स्टेशन पर मजदूरी का काम करने वाले आरोपी शहजाद उर्फ खादिम ने उसे देखा और उसे सीमेंट रेलवे स्लीपरों में खींचकर ले गया, व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

Read More Stories:

दुपट्टे से महिला का घोंटा गया था गला

फोन पर अपने दोस्त के साथ बात कर रही महिला ने मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके दुपट्टे से महिला का गला घोंट दिया। महिला के चुप होने से पहले उसके दोस्त ने फोन पर उसकी मदद के लिए चीख-पुकार सुनी। आरोपी महिला को उसी सीमेंट के स्लीपर पर छोड़कर उसका मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया।बाद में उसका क्षत-विक्षत शरीर खून से लथपथ मिला। आरोपी ने घर पहुंचने के बाद फोन बंद कर दिया था पुलिस उसके आवास पर पहुंची मंगलवार शाम को उसे दबोच लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक जूता एक शर्ट के दो टूटे बटन भी बरामद किए हैं, जो आरोपी के थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *