अमृतसर : 5 फरवरी की रात को दर्शन एवेन्यू में हुए मां-बेटी डबल मर्डर केस सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपी को अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी मृतक महिला गगनदीप के बेटे रिदम के फ्रेंड हैं। वे लूट के इरादे से घर में घुसे थे। बेटा रिदम 20 दिसंबर को कनाडा चला गया था। आरोपियों ने पहले मां से रेप की कोशिश की, बेहोश होने से ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद बेटी से भी रेप की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर बेटी का गला घोंट दिया। खुद की पहचान न हो इसलिए दोनों को जला डाला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को जिंदा जलाया गया था। ये लोग घर से मात्र 670 रुपए और नकली जेवरात ही लूट ले गए थे। वहीं पुलिस का कहना है , आरोपी पंकज शर्मा 21 साल का है जबकि दूसरा आरोपी नीरज करीब 18 साल का है। दोनों गुरु गोबिंद सिंह नगर छेहर्टा के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पंकज इस परिवार को कई साल से जानता था। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड पंकज है।
मास्टरमाइंड पंकज कई बार रिदम के साथ घर पर आ चुका था और उसे लगता था कि गगन वर्मा के पास बहुत पैसे हैं, जिसे आसानी से लूटा जा सकता है।वारदात करने के बाद दोनों पहचाने जाते, इसलिए आरोपियों ने मां-बेटी को बेहोश कर मार डाला। पंकज ने गगन वर्मा के साथ रेप करने की कोशिश की। मगर इतनी ज्यादा बेहोश थीं कि आरोपी को लगा कि शायद वह मर चुकी हैं। मगर वह जिंदा थी और आरोपियों ने उसे जिंदा ही जला दिया। जिंदा होने की बात पोस्टमार्टम से क्लियर हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि कुछ साल पहले गगन वर्मा जिस इलाके में किराए पर रहती थीं। वहां पर उसके बेटे का फ्रेंड पंकज था। वारदात के बाद से ही वह भी गायब है। इस पर पुलिस ने पंकज के पिता पलविंदर पर नजर रखी। जोकि सोफे बनाता है। दो दिन पहले पुलिस ने ग्राहक बनकर पलविंदर से कॉन्टेक्ट किया। जब पलविंदर काम देखने आया तो उसे घेर लिया। पलविंदर ने बताया कि बेटा इस समय दिल्ली में मौसी के घर है। पंकज को बहाने से बुलाया और पकड़ लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
