जम्मू-कश्मीर डेस्क- जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमले लगातार होते रहते है, जिससे हर बार हमारे देश के जवानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, और कई बार जवानों को अपनी जिंदगी तक गंवानी पड़ जाती है। बता दें, उत्तरी कश्मीर के सुंबल में आतंकि हमले की खबर आई, जहां आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका, लेकिन, वह अपने लक्ष्य से चूक गए और सड़क पर विस्फोट हो गया, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 6 नागरिक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला समेत पांच नागरिक घायल
आधिकारिक सूत्रों बताया कि, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुंबल पुल के पास सेना के काफिले को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने के बाद एक महिला समेत पांच नागरिक घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद अतिरिक्त बल हमले की जगह पर पहुंचे और आसपास के इलाके को घेर लिया, जहां तलाशी अभियान जारी है।
Read More Stories:
वहीं गृह मंत्री अमित शाह जम्मू और अपनी तीन दिवसीय यात्रा के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में हैं, जिसे गृह मंत्रियों के दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा पुलवामा में सीआरपीएफ शिविर में सैनिकों के बीच रहने का निर्णय किया था। गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
