Sunday , 26 July 2026

अंधविश्वास के हत्थे चढ़ी किशोरी, ढ़ोंगी बाब ने 2 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्‍कर्म

नेशनल डेस्क- घर की आर्थिक स्थिति को तंत्र-मंत्र के जरिए ठीक करने के झांसे में राजीव नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी वाराणसी के बाबा के झांसे में फंस गई। उसने एक महिला के जरिए उसे तंत्र-मंत्र करने के लिए वाराणसी बुलाया। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे फरीदाबाद ले जाया गया। किशोरी का आरोप है कि, फरीदाबाद में बाबा ने दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटते वक्त उसे दो मटके दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिकायत नहीं करने की धमकी
किशोरी के मुताबिक, दुष्‍कर्मी बाबा ने कहा था कि, घर ले जाकर पूजा-पाठ के बाद मटकों को खोलना, इसमें रुपये मिलेंगे। पर मटके खाली मिले। इसके बाद उसे एक महिला पुलिस शिकायत नहीं करने की धमकी दे रही थी, जिससे वह चुप थी। वहीं पीडि़ता स्वजन के साथ राजीव नगर थाना पहुंची और इसकी लिखित शिकायत की। थानेदार ने बताया कि, किशोरी के मुताबिक, घटना फरीदाबाद में हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। किशोरी के साथ एक और लड़की झांसे में फंस कर बनारस गई थी

Read More Stories:

सरकारी आफिस में साफ-सफाई करती है मां
पीडि़ता ने बताया कि, वह एक भाई और तीन बहन है। वह एक रेस्टोरेंट में काम करती है। मां एक सरकारी आफिस में साफ-सफाई करती है। आर्थिक तंगी से परिवार परेशान था। पिछले माह फरवरी में राजीव नगर की एक महिला ने उसे वाराणसी के बाबा के बारे में बताकर वहां भेजा था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *