नेशनल डेस्क: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,509 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,691 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 67,344 रुपये चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव 51,509 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,691 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 182 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51303 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,182 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,632 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30133 रुपये रहा।

IBJA पर आज का चांदी रेट
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 67344 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67,592 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 248 रुपये की गिरावट आई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
