Saturday , 25 July 2026

बीते 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 31,382 नए मामले, 318 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि संक्रमण के मामलों में कमी भी आ रही है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 31,382 नए कोरोना केस आए और 318 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 24 घंटे में 32,542 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1478 एक्टिव केस कम हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अबतक करीब 56 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 23 सितंबर तक देशभर में 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 72.20 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 56 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *