सोहना : प्रदेश में लूटमार की घटना बढ़ती जा रही है।ताज़ा मामला अंबेडकर चौक का है जहां पर गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करने वाला युवक अपने घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतज़ार कर रहा था तभी एक टैक्सी नम्बर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आकर रुकी जिसमें उक्त युवक बैठ गया लेकिन कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी में पहले से ही बैठे तीन युवकों में से एक युवक ने उक्त युवक का फोन यह कहकर माँग की मुझे कहीं काल करनी है। उसके बाद आरोपी युवकों ने युवक का क्रैडिट कार्ड.नगदी व आई फोन सिक्स को लूट लिया और विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसे सुनसान स्थान पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पहुंच कर आप बीती बताई जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मुक़्क़दमा दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
