Saturday , 25 July 2026

कोरोना महामारी में सफाईकर्मियों का अहम योगदान, इन योद्धाओं का करें सम्मान- असीम गोयल

हरियाणा डेस्क: कोरोना महामारी के दौरान सफाई सैनानियों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए जो कार्य किया जा रहा है, उसको देखते हुए विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आज बुधवार प्रात:काल सफाई सैनानियों के बीच में जाकर उनको प्रोत्साहित करने का काम करते हुए उन्हें सैल्यूट किया तथा उन्हें एक किट भी सम्मानपूर्वक भेंट की जिसमें स्टीमर, ए-95 मास्क व सैनीटाईजर शामिल थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सफाई कर्मचारियों को सराहा

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का और उनके परिवार का भी स्वास्थ्य जाना और वे स्वयं तथा उनका परिवार स्वस्थ रहे, इसकी प्रभु से कामना भी की। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे समय में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी जान को हथेली पर रखकर दूसरों की चिंता करते हुए जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी सराहना की।

विधायक ने आगे कहा कि, वे योद्धा के तौर पर अपनी डयूटी को बखूबी निभाते हुए दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इतिहास लिखा जायेगा तो स्वर्ण अक्षरों में सफाई कर्मचारियों द्वारा जो कार्य किए गये हैं वे भी उसमें अंकित किए जायेंगे

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *