उत्तरप्रदेश डेस्क- बीजेपी की जीत के बाद मिठाई बांट रहे युवक को मौत के घाट उतारने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बता दें, यूपी के कुशीनगर में मुस्लिम युवक की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी गई क्योंकि वह बीजेपी की जीत के बाद मिठाई बांट रहा था। वहीं इस मामले में सीएम योगी ने मामले में जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, उसने बीजेपी के लिए प्रचार किया था। इतना ही नहीं सरकार बनने के बाद उसने मिठाई भी बांटी। इसके बाद पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लगाए थे जय श्री राम के नारे
मृतक के भाई ने बताया कि बाबर ने 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव में मिठाई बांटी थी। इस वजह से उसके पड़ोसी नाराज थे। इसके बाद 20 मार्च को दुकान से लौटने के बाद बाबर ने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा दिया। जिसके बाद पट्टीदार अजीमुल्लाह, आरिफ, ताहिद, परवेज ने साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया। सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर पिटाई की।
Read More Stories:
छत से फेंक कर उतारा मौत के घाट
मृतक की पत्नी फातमा ने बताया कि, पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बाबर को पीटा था। जान बचाने के लिए बाबर अपनी छत पर चढ़ गया, लेकिन वहां भी पड़ोसी पहुंच गए और छत से बाबर को नीचे फेंक दिया। वहीं मृतक की मां जैबुन्निशा ने कहा कि छत से गिरे बाबर को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दैरान बाबर की मौत हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
