नेशनल डेस्क- साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों के अंदर इसे देखना का जबरदस्त उत्साह था। हालांकि इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में मार्वल स्टूडियोज की मच अवेटेड फिल्म स्पाइडरमैन नो वे होम से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। मशहूर ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के पहले दिन के आंकड़े साझा किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फिल्म ने हिंदी बेल्ट पर पहले दिन सिनेमाघरों में अच्छी-खासी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म दूसरे दिन काफी अच्छी कमाई कर सकती है। अच्छी बात यह है कि, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा’ 2018 में रिलीज हुई साउथ स्टार यश की ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है।

Read More Stories:
35 करोड़ की कमाई करने में सफल
केजीएफ ने हिंदी बेल्ट में ओपनिंग डे पर 2.10 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि ‘पुष्पा’ प्रभास की ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। बाहुबली ने पहले दिन 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। मेकर्स की नजरें इस समय फिल्म की कमाई पर टिकी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि ये फिल्म पूरे भारत में पहले दिन लगभग 30 से 35 करोड़ की कमाई करने में सफल रहेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
