Tuesday , 28 July 2026

मुंबई में 14 मंजिला इमारत में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित गणेश कृपा सहकारी हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार दोपहर आग लगने के बाद विभिन्न मंजिलों पर रहने वाली 17 महिलाओं और पांच बच्चों सहित 27 लोगों को बचाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, 14 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर बिजली स्पार्किंग से लगी आग तार की वायरिंग तक फैल गई। इमारत से धुआं निकलने के बाद कुछ निवासियों को इमारत को खाली करना पड़ा। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग को बुझाने तक बिल्डिंग की बिजली सप्लाई बाधित रही।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *