Saturday , 25 July 2026

सुभाष बराला ने लोकसभा की सभी 10 सीटों पर किया जीत का दावा

13 April 2019 अम्बाला:  भारतीय जनता पार्टी ने जितनी जल्दी उम्मीदवारों की घोषणा की उतनी ही तेजी से ग्राउंड वर्क भी शुरू कर दिया। अंबाला में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यलय का उद्घाटन हवन यग्य के साथ विधिवित रूप से हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला , विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर , कैबिनेट मंत्री अनिल विज , अंबाला लोकसभा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया व कई विधायक भी मौजूद रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए सुभाष बराला ने शुभ मुहूर्त में दफ्तर के उदघाटन की बात कही और साथ ही लोकसभा की सभी 10 सीटों पर पार्टी की जीत का दावा किया।
सुभाष बराला ने बाकि बची  2 लोकसभा सीटों पर भी जल्द उम्मीदवार घोषित किए जाने के बारे में कहा। JJP और आप के गठ्बन्धन पर भी सुभाष बराला ने  सवाल उठाए और वहीं अकाली दल के भाजपा के साथ आने पर सुभाष बराला बोले कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। सुभाष बराला ने राष्ट्रवाद को  भाजपा सबसे प्रथम विषय कहा।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से बोलते इशारो इशारो में कहा यदि आपस में कोई बात है तो वो चुनाव के बाद करेंगे लेकिन पहले प्रत्याशी को जितवाएंगे। उसके बाद बात जरुर करेंगे।
अपने ब्यानो को लेकर चर्चा में रहने वाले रत्न लाल कटारिया आज भी नपे तुले शब्दों में बोले और कहा पार्टी द्वारा जो विकास की योजनायें चलाई गयी हैं उससे जनता को काफी फायदा मिला है और नौकरियों में पारदर्शिता आई है।   प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *