
सुदर्शन सिंह सहगल को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में अब अहम जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें एचएसजीपीसी के प्रधान भूपिंदर सिंह असंध और पूर्व प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल सहित अन्य सभी मनोनीत सदस्यों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपप्रधान बनाया है। कुरुक्षेत्र में वीरवार को आयोजित बैठक के दौरान ये पद सुदर्शन सिंह सहगल को सौंपा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह जानकारी मिलते ही अंबाला छावनी की सिख संगत में खुशी की लहर दौड़ गई और जैसे ही कुरुक्षेत्र में बैठक के बाद जब सुदर्शन सिंह सहगल अंबाला छावनी पहुंचे तो संगत ने उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया। इसके बाद सुदर्शन सिंह सहगल ने गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगत का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्हें स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया।
शिक्षण संस्थानों का होगा सुधार, गुरु घरों के करवाएंगे दर्शन
सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित बैठक के दौरान 110 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इसमें शिक्षा संस्थानों का सुधार और धर्म प्रचार की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा की संगत को ऐतिहासिक गुरु घरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। इसी प्रकार कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी एक विशेष बैठक 5 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
