Monday , 27 July 2026

सुभाष बराला ने इनेलो को दी नसीहत, बोले लोकराज लोकलाज से है चलता 

टोहाना, 19 अक्तूबर(नवल सिंह): किसी पार्टी के अंदर अगर किसी बात को लेकर खीचतानी या कोई कलह चल रहा हो तो न पत्रकारों के सवाल रूकते है और न ही विरोधी दल चटकारे लेने से बाज आते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सुभाष बराला की प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे पत्रकारों ने इनेलों पार्टी के अंदर चल रहे पारिवारिक कलह को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में सुभाष बराला ने यह तो कहा कि यह मामला उनका अपना है ,लेकिन यह कहने से भी नहीं चुके    कि यह सारी लडाई  कुर्सी की है। इसके साथ ही उन्होनें इनेलों नेता चौ0 देवीलाल के वाक्यों को याद करवाते हुए कहा कि फिर भी इनेलेा को ध्यान रखना चाहिए कि लोकराज लोकलाज से चलता है।
वहीं इनेलो से या किसी अन्य पार्टी के गठबन्धन के सवाल पर उनका कहना था कि पहली बार प्रदेश में भाजपा की पुर्ण बहुमत से गैर कोंग्रेसी सरकार आई है इससे साबित होता है कि उनका जनता से सच्चा गठबन्धन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *