भोपाल डेस्क– भोपाल के बिलखिरिया क्षेत्र स्थित एक कस्बे से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर सातवीं कक्षा की छात्रा से आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल जाते समय छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी और पिता ने सरेराह छात्र की चप्पल से पिटाई कर दी। इस बीच छात्र को जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में बच्ची की शिकायत पर छात्र पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है, जबकि छात्र की शिकायत पर बच्ची के पिता पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थाना प्रभारी ने बताया कि, इलाके में रहने वाली 11 साल की बच्ची इलाके के एक कस्बे में रहती है। इसी कस्बे में चौदह साल का किशोर भी रहता है। बच्ची और किशोर अन्य बच्चों के साथ पैदल गांव से थोड़ी दूर स्कूल जाते हैं। बच्ची का कहना है कि, किशोर साइकिल से जाता है और वह अपनी सहेलियों के साथ पैदल जाती है। किशोर रोज उससे हरकतें करता है। वह साइकिल चलाकर बीच से निकालता है।
Read More Stories:
दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज
इससे कई बार उसे चोट भी लग गई। वह पहले भी किशोर को ऐसा नहीं करने की हिदायत दे चुकी है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। वहीं जब छात्र ने उसके साथ अश्लील परकत की तो पिता मौके पर पहुंचे और किशोर की सरेराह चप्पल से पिटाई कर दी। चप्पल से मारपीट करने पर किशोर को चोट आई है। यह बात किशोर के परिजन को पता चली तो वह विवाद करने बच्ची के पिता के पास पहुंच गए। मामला बिगड़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। वहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
