इंटरनेशनल डेस्क- अमेरिका के ह्यूस्टन से डौंका देने वाली खबर सामने आई जहां पर बच्चे की मौत के मामले में उसकी मां और उसके प्रेमी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे का शव ह्यूस्टन क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मिला था, उसकी मौत की जानकारी उसके बड़े भाई ने फोन करके दी थी। मृतक के अलावा उसके तीन भाई-बहन भी अपार्टमेंट में मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने मंगलवार की रात ट्वीट किया कि बच्चे की मां के प्रेमी ब्रायन डब्ल्यू काउल्टर (32) के खिलाफ मंगलवार को हत्या का आरोप तय किया गया। बच्चे की मां ग्लोरिया वाई विलियम्स (36) के खिलाफ लापरवाही के चलते बच्चे को चोट पहुंचाने, उसे चिकित्सकीय उपचार मुहैया ना कराने और उसका ध्यान ना रखने का आरोप तय किया गया है।गोंजालेज ने बताया कि, दोनों हैरिस काउंटी जेल में बंद हैं। उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ और आरोप भी तय किए जा सकते हैं।
गैर धारदार चीज से कई बार चोट पहुंचाकर की गई हत्या
बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मौत का कारण ” किसी गैर धारदार चीज से कई बार चोट पहुंचाकर की गई हत्या” बताया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसी के अनुसार, अपार्टमेंट में मौजूद तीनों बच्चों में से 15 वर्षीय एक बच्चे ने शेरिफ विभाग को रविवार को फोन कर बताया था कि, उसके नौ वर्षीय भाई की मौत हो गई है और उसका शव अपार्टमेंट में ही है।
Read More Stories:
गोंजालेज ने बताया कि वहां पहुंचने पर अधिकारियों को वह और उसके 10 तथा सात वर्षीय दो भाई-बहन मिले। 15 वर्षीय बच्चे ने बताया कि, उसके माता-पिता कई महीने से अपार्टमेंट में नहीं रहते। गिलिलैंड ने बताया कि, अपार्टमेंट में बिजली भी नहीं थी और एक पड़ोसी बच्चों का फोन चार्ज करने में मदद कर रहा था और उन्हें खाने का सामान भी लाकर देता था।शेरिफ कार्यालय के अनुसार, छोटे बच्चे कुपोषित लग रहे हैं और उनके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
