बिहार डेस्क- बिहार के पटना से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार में जा रही एक कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और उसके बाद सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। फिर किसी तरह शव कार से निकाले गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए गहरे गड्ढे में जा गिरी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोग दन तोड़ चुके है, वहीं दो जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। टायर ब्लास्ट होते ही कार गड्ढे में जा गिरी चश्मदीदों ने बताया कि, यह हादसा इतना भीषण था कि, पेड़ से टकराने के बाद कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इसके बाद गाड़ी मृतको के शव सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा समाए। कार पटना से निकली ही थी कि रानी तालाब की पास पहुंचते ही उसका टायर ब्लास्ट हो गया। टायर के फटते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।
Read More Stories:
ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
तीनों लाशों को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि, हादसे में मारे गए तीनों युवक की पहचान फुलवारीशरीफ दुधेस कुमार, नीतीश कुमार और कन्हैया कुमार के रूप में की। जबकि, विकास कुमार और दीपू कुमार बुरी तरह घायल हो गए। कार सवार 5 लोग पटना से अरवल की तरफ जा रहे थे। कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते ड्राइवर अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
