Sunday , 26 July 2026

दहेज के लालची लोगों ने महिला को किया आग के हवाले, पति और ससुराल वाले मौके से फरार

झारखंड़ डेस्क- झारखड़ के हजारीबाग शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर 24 वर्षीय एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने को लेकर कथित रूप से जलाकर मार डाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृतक महिला के भाई के बयान के आधार पर इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बारे में सूचना मिलने पर जब एक पुलिस दल को खिल्ली गांव भेजा गया तो वहां बसंती देवी नाम की इस महिला के जले हुए अवशेष मिले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पति व ससुराल वाले फरार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस दल के पहुंचने से पहले ही महिला के पति अंगद साव और परिवार के अन्य सदस्य उसके 8 और 3 वर्ष की आयु के बच्चों के साथ घटनास्थल से भाग गए। पुलिस के अनुसार टीम जब मौके पर पहुंची तो बस अंगद का रिश्तेदार निर्मल साव ही घर में था, जिसे पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Read More Stories:

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, महिला के शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस के अनुसार उसके भाई ने ये भी बताया कि बसंती की शादी में अंगद साव के परिवार को दहेज दिया गया था लेकिन, ससुराल वालों की मांग बढ़ती ही जा रही थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *