शिमला, 29 अगस्त। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शिमला की सड़कों पर बुलेट पर सवार होकर राइडिंग करते नजर आए। बता दे महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ शिमला के सुहावने मौसम का आनंद लेने शिमला की वादियों में पहुंचे हैं। शिमला पहुँचने पर क्रिकेट खिलाड़ी एमएस धोनी को हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, धोनी शिमला में किसी खेल टूर्नामेंट में भाग लेने नहीं बल्कि अपने प्राइवेट टूर पर हैं। सूत्रों के मुताबिक धोनी शिमला सहित हिमाचल के दूसरे इलाकों में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच, एक सीन के शूट के दौरान धोनी ब्राउन कलर की जैकेट और हेलमेट में नई बुलेट चलाते नजर आए।
क्रिकेट खिलाडी माही यानी महेंद्र सिंह धोनी चार्टर प्लेन से शिमला पहुंचे थे। फैमिली सहित उनको पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल में ठहराया गया है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहाड़ों की वादियों से तस्वीरें और वीडियो अपलोड की हैं।
परिवार सहित पांच दिन यहां रुकेंगे, वे 31 अगस्त को घर वापस लौटेंगे। इससे पहले 2004 में धोनी शिमला जिले में रोहड़ू में पदम सिंह मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी खेलने आए थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
