मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के रायसेन से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक बेटे ने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में आरोपी बेटे और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि, इस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना की छानबीन शुरू
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि, ओबेदुल्लगंज थाना इलाके के हाजली गांव के रहने वाले शंकर लाल गौर की मौत 13 फरवरी को संदिग्ध हालात में हुई थी। जब घटना की छानबीन शुरू की गई तो पता चला कि, संपत्ति के विवाद में आरोपी के बड़े बेटे ने अपने दो दोस्तो के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। पुलिस ने इस हत्या के मामले में आरोपी बेटे सहित उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read More Stories:
पूछ के दौरान पता चला कि वो कर्ज से बेहद परेशान था। पिता के द्वारा पैसे न दिए जाने के कारण उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी हरिओम गौर, मानसिंह इवने, अमित लोवंशी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। वहीं, मृतक के छोटे बेटे ने पुलिस को इसकी सूचना दी
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
