इंटरनेशनल डेस्क- मिस्र के असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई जब एक शख्स पेट दर्द की शिकायत को लेकर डॉक्टर के पास गया, और वहां डॉक्टरों ने जांच के लिए उसका एक्स-रे किया तो वो भी हैरान रह गए। दरअसल, मरीज के पेट से एक मोबाइल फोन निकला। पता चला कि ये मोबाइल करीब 6 महीने से मरीज के पेट में ही पड़ा हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक 33 वर्षीय शख्स के पेट का ऑपरेशन मिस्र के असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में हुआ। डॉक्टरों ने उसके पेट से एक पूरा मोबाइल फोन निकालकर बाहर किया। ये मोबाइल उसके पेट में पिछले 6 महीने से था। हालांकि, मरीज के पेट से मोबाइल फोन निकलेगा, डॉक्टरों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।
सर्जरी की जरुरत
फिलहाल, ये नहीं पता चल पाया है कि, मरीज ने मोबाइल को कैसे निगल लिया था, लेकिन उसे ये उम्मीद थी कि, उसके पेट में फंसा मोबाइल स्वाभाविक रूप से निकल जाएगा। मगर दुर्भाग्य से यह उसके पेट में ही फंसा रहा। उसे खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी। कुछ समय बीतने के बाद इसने जीवन के लिए खतरा पैदा कर दिया, जिसके चलते उसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता महसूस हुई।
Read More Stories:
जब वह डॉक्टरों के पास गया तो उन्होंने पेट दर्द, आंतों और पेट में संक्रमण के लिए इलाज शुरू किया, लेकिन, जब उन्हें पता चला कि, उसके पेट में मोबाइल फोन है तो वे दंग रह गए। संयुक्त अरब अमीरात के मीडिया आउटलेट गल्फ टुडे के अनुसार, असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि, उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है, जिसमें एक मरीज ने एक पूरा मोबाइल निगल लिया हो।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
