नेशनल डेस्क- दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर तीन नाबालिगों ने एक शख्स की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग खुद को ‘बदनाम गैंग’ बताते है और उनेहोंने फिल्म ‘पुष्पा’ से प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि, वे इस जुर्म को ऑनलाइन पर शेयर कर फेमस होना चाहते थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर नाबालिगों की गिरफ्तारी की है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि, उन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज में देखा है कि, कैसे नाबालिग शख्स से लड़ाई कर रहे हैं और उसे मार रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्य आरोपी का नाम शिबू है जो दिल्ली के जहांगीरपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़ित पास के एक दुकान में हेल्पर का काम करता था । लेकिन, हत्या के पीछे क्या कारण है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस अभी यह कह रही है कि, नाबालिगों और पीड़ित के बीच पहले झगड़ा हुआ था जिसके बाद यह घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि, नाबालिगो ने फिल्म ‘पुष्पा’ से प्रेरित होकर इस हत्या को अंजाम दिया है।
Read More Stories:
उनका कहना था कि वे ‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’ से भी प्रेरित हुए थे और इस हत्या को अंजाम दिया है। नाबालिग सोशल मीडिया पर फेमस भी होना चाहते थे इसलिए वे इस वारदात को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड करना चाहते थे। बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि, इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
