Sunday , 13 September 2026

मानव तस्करी के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा,तीन महिलाएं गिरफ्तार

पानीपत,26अप्रेल। हरियाणा की पानीपत पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि दो छोटी बहिनों को इन्होंने दिल्ली व उत्तर प्रदेश में बेच दिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार की गई महिलाएं कुसुम रानी,हिना व अनीता शर्मा शामिल है। ये महिलाएं अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड पर है। कुसुम रानी का पुत्र गौरव भी इस मामले में अभियुक्त है। गौरव अभी अन्य मामले में जेल में है। तीन अन्य अभियुक्त मुनिया,माया और छोटी देवी अभी फरार है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार की गई अभियुक्तों से पूछताछ के बाद बेची गई लडकियों को बरामद किया जाएगा। लडकियों के माता-पिता का कहना है कि उनकी पुत्रियां दो साल पहले पानीपत के सेक्टर 24 के स्लम एरिया से गायब हो गई थीं। जब लडकियां गायब हुईं तब पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। बाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को शिकायत दी थी। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *