हरियाणा के करनाल के निसिंग थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने उचाना गांव के पास एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वह पांच दिन से परेशान था और लगातार शराब पी रहा था। परेशान होकर ही उसने आत्महत्या की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक कैथल के हाबड़ी गांव निवासी लखी राम (45) कई साल से अपने परिवार के साथ निसिंग स्थित कप्तान कॉलोनी में रहता था। वह निसिंग थाने में ईएचसी के पद पर कार्यरत था। रविवार सुबह करीब चार बजे वह घर से थाने के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं गया और उचाना गांव स्थित झील के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक बैठ गया। कुछ देर बाद ट्रेन नंबर 12473 सर्वोदय एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी।
हेड कांस्टेबल पहले शराब का आदी था, लेकिन करीब छह वर्ष पहले उसने शराब छोड़ दी थी। लेकिन किसी तनाव की वजह से पांच दिन से काफी शराब पी रहा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
