पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम चेहरे का ऐलान हो गया है। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी सीएम का चेहरा बनने की रेस में शामिल थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी के फैसले का समर्थन किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये कहा सिद्धू ने …
पिछले कई सप्ताह से चन्नी और सिद्धू मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किये जाने के लिए जोर लगा रहे थे। कांग्रेस पार्टी को हालांकि बगावत का डर नज़र आ रहा था। सिद्धू ने कहा, ’17 साल के राजनीतिक करियर में सिद्धू कभी किसी पद के लिए लालायित नहीं रहा, लेकिन हमेशा पंजाब की बेहतरी और उसके लोगों की जिंदगी में सुधार चाहा।”

राहुल गांधी के नेतृत्व को सराहा
राहुल गांधी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, यह वही हैं, जिन्होंने पिछले साल एक दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा, ”यह बदलाव का पल है, जो लोगों के जीवन को बेहतर कर सके। हमें किसी चीज की जरूरत नहीं है। हमारी जरूरत बस पंजाब का कल्याण है। पंजाब के प्रति मेरे प्यार ने हमेशा उसकी बेहतरी चाही है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
