नेशनल डेस्क- रुस–यूक्रेन की जंग को आज 11 वां दिन है और ये जंग अब भी रुकने का नाम नही ले रही है। वहीं अब इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पेंटागन और यूक्रेन की खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन आंत के कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका चेहरा फूला हुआ है, जो दर्शाता है कि वो ठीक होने के लिए कीमोथेरेपी दवाएं या स्टेरॉयड ले रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि व्लादिमीर पुतिन के चेहरे पर अब पहले जैसी मुस्कान नहीं है, जिससे पता चलता है कि वो दर्द में हैं. सूत्रों ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के पास शायद ज्यादा समय नहीं है और वो भी इस बात को जानते हैं।
Read More Stories:
उन्होंने यूक्रेन पर हमला इसलिए किया है, ताकि वो एक विरासत छोड़कर जा सकें। पेंटागन में काम कर रहे एक पूर्व सैन्य खुफिया अधिकारी ने कहा कि, विश्लेषक 69 वर्षीय पुतिन का अध्ययन कर रहे हैं और उनका मानना है कि, वो गंभीर रूप से बीमार हैं और इस वजह से ज्यादा आक्रामक हो गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
