Friday , 11 September 2026

एक बार फिर बढ़ी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें, लगा 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

बॉलीवुड डेस्क- शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में जमानत को लेकर 22 नवंबर को होने वाली सुनवाई फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। राज कुंद्रा को जुलाई के महीने में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। करीब दो महीने तक वह जेल में बंद रहे थे। इसके बाद उन्हें रिहा किया गया था। मुंबई के कोर्ट ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
पोर्न केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा अब एक धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। साथ ही राज की पत्नी शिल्पा भी इस मामले में आरोपी हैं। हाल ही में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है। नितिन बरई नाम के शख्स ने राज और शिल्पा पर 1.51 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनके साथ 2014-2015 में एक फिटनेस कंपनी के जरिए 1.51 करोड़ की ठगी की थी।

Read More Stories:

डिलीट किए ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट
पोर्नोग्राफी मामले के बाद राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए। और जेल से छूटने के बाद वह लोगों के बीच भी नहीं दिखे। शिल्पा शेट्टी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। लेकिन, बाद में वह सोशल मीडिया पर वापस लौट आईं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *