उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर रख देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर ननिहाल आई छह साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया । पड़ोसियों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। संडीला कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम ये घटना हुई, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी मोनू आया और बच्ची को भुट्टा खिलाने के बहाने अपने घर की छत पर ले गया और वहीं पर दुष्कर्म किया। वहीं जब बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घरवालों को जानकारी हुई तो सभी पहुंचे। आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन, उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बच्ची को जिला अस्पताल में करवाया गया भर्ती
स्वजन बच्ची को लेकर कोतवाली गए, जहां पर तहरीर लेकर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया और वहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है। एएएसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले में पुलिस कड़ी कार्रवााई कर रही है। बच्चियां किसी जानने वाले का ही शिकार हो रही हैं। अभी तक जो भी घटनाएं आईं उनमें ऐसा ही हुआ, जिसमें उसका परिचित या रिश्तेदार ने घटना को अंजाम दिया। संडीला की घटना में भी ऐसा ही हुआ। युवक को बच्ची पहचानती थी और यही कारण था कि उसके साथ आराम से चली गई।
Read More Stories:
बच्चियों को गुड टच और बैड टच की दें जानकारी
बच्चियों को गुड टच और बैड टच समझाना बहुत जरूरी है। महिला थाना प्रभारी हंसमती बताती हैं, कि घरवालों की जिम्मेदारी होती है कि, वह बच्चियों को इसके बारे में समझाएं। उन्हें बताएं कि किसी भी अनजान या फिर जानने वाले के साथ बिना बताए न जाएं। सबसे बड़ी जिम्मेदारी मां की होती है, और मां को चाहिए कि वह बच्चियों को इसके बारे में समझाने के साथ-साथ बच्चियों पर नजर रखें, उनका ध्यान रखें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
