बॉलीवुड डेस्क- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि दोनों अब आलीशान बंगले के बाद IPL टीम के मालिक बनने वाले हैं। क्रिकेट और सिनेमा का नाता काफी पुराना है। शाहरुख खान से लेकर प्रीति जिंटा तक कई सेलेब्स हैं, जिनको क्रिकेट बेहद पसंद है और उन्होंने अपनी-अपनी टीम के लिए बड़ी-बड़ी बोली भी लगाई है। शाहरुख और प्रीति दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी-अपनी टीमों के मालिक हैं। अब इस लिस्ट में ‘रणदीप’ यानि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत जोड़ी की नाम शामिल होने जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, अगले साल होने वाले आईपीएल में कई सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। अभी तक आईपीएल में 8 टीमें खेलती नजर आती थीं, लेकिन अब 8 नहीं बल्कि 10 टीमें शामिल की जाएंगी। आउटलुक की एक खबर के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी टीम को खरीदने में अपनी रुचि दिखाई है।
रणवीर और दीपिका लिस्ट में शामिल
अदानी ग्रुप और आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप अब नई टीम को खरीदने में खासा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. बोली प्रक्रिया से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कुछ सीरियस बायर्स दुनिया की सबसे आकर्षक टी20 क्रिकेट लीग पर पैसा खर्च करने को तैयार हैं।
Read More Stories:
अब अगर रणवीर और दीपिका अपनी टीम खरीदते हैं तो फिर वह शाहरुख खान, प्रीति जिंटी, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी के साथ इस लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। आपको बता दें, आईपीएल के 14वां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है और एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
