नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए होते हैं, तो कई सच्चाई पर आधारित होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हरकिसी की रूह कांप उठेगी। ये वीडियो IAS अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है। साथ ही उन्होंने वीडियो में दिख रहे शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति छोटे बच्चे को कमरे में बुरी तरह पीट रहा है, और ऑडियो साफ नहीं है, लेकिन यह सुना जा सकता है कि बच्चा पिता से माफी मांग रहा है। हालांकि, मासूम की लाख कोशिशों के बाद भी शख्स नहीं माना और उसे पीटता रहा, इस दौरान बच्चा मार से बचने के लिए कमरे में भाग रहा है, लेकिन दरिंदे पिता को ज़रा सा भी अपने बेटे पर रहम नहीं। अधिकारी ने वीडियो शेयर कर लिखा कि इस वीडियो का लोकेशन अगर पता हो कृपया शेयर करें। इस ज़ालिम को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
