बिहार डेस्क- बिहार के मधेपुरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, वैलेंटाइन डे को लेकर प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को देखकर और उसकी शिकायत गांव में करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। इस शिकायत से नाराज लड़की के प्रेमी ने शिकायत करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत डेफरा गावं की लड़की पहाड़पुर में अपने ननिहाल में रहती थी। वहीं पास के गावं सुरमाहा किशुनपुर के एक युवक से उसका प्रेम सम्बन्ध था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
11 फरवरी को दोनों प्रेमी युगल गांव के बांसबाड़ी में मिल रहे थे जिसे युवक ने देख लिया और इसकी चर्चा गावं में कर दी। फिर क्या था लड़की ने इसकी सूचना अपने प्रेमी को दी और प्रेमी ने मृतक को बुला कर देर रात गोली मार दी।
Read More Stories:
मृतक के साले ने कही ये बात
घटना के बाद घायल अवस्था में युवक को सदर अस्पताल मधेपुरा लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के साले किशोर यादव की मानें तो उनके जीजा उन्होंने गांव की पड़ोस की लड़की को अजित यादव के साथ देखा तो उसने इस बात की जानकारी उसके परिवारवालों को दी। तो लड़की ने इसकी सूचना अजित कुमार को दे दी।

इस घटना के बाद आजित बीती रात अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और छोटू कुमार को घर से बाहर बुला कर ले गया और गोली मार दी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गय। वहीं, पुलिस लड़की को पूछताछ के लिए ले गयी है, और शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
