Saturday , 12 September 2026

घर में पोती को अकेला देख दादा बना हैवान, 6 साल की मासूम का किया बलात्कार

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के जींद जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, खून के रिश्तों को शर्मसार करने का एक घिनौना मामला सामने आया है। जिले की अलेवा थाना पुलिस ने अपनी छह वर्षीय पोती के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी दादा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दादा ने 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
बच्ची की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया है कि, बीती 1 अप्रैल को घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे और दादा-पोती घर में अकेले थे। उन्होंने बताया कि, इसी दौरान आरोपी दादा ने इसका नाज़ायज़ फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी। हालांकि, मां के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें पूरी बात बता दी, जिसके बाद पुलिस में इस घटना की शिकायत दी गई।

Read More Stories:

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाने की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने जानकारी दी है कि, आरोपी दादा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *