Tuesday , 27 October 2026

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 3 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कम से कम तीन जवान शहीद हो गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवानों से एक आतंकी ने चार एके-47 राइफलें छीन लीं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।


गोलीबारी में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा, ”ऑपरेशन हलाण, कुलगाम। कुलगाम में हलाण की ऊंची चोटियों पर आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा चार अगस्त 2023 को अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। तलाशी अभियान जारी है।” अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *