Friday , 11 September 2026

किसानों के महापड़ाव का दूसरा दिन: राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे, बताई आगे की रणनीति

हरियाणा के किसानों के महापड़ाव के दूसरे दिन राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे और हरियाणा के किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। राकेश टिकैत ने कहा इन आंदोलनों के माध्यम से सरकार को मैसेज दे रहे हैं और किसानों की मांगों को रख रहे हैं। हरियाणा के किसानों के महापड़ाव के दूसरे दिन हरियाणा भर से भारी संख्या में किस पंचकूला पहुंचे। हजारों की संख्या में 17 किसान यूनियन और 10 ट्रेड यूनियन द्वारा किसानो विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि कल मंगलवार को करीब 12 बजे हजारों की संख्या में हरियाणा भर से पहुंचे किसान हरियाणा के राज्यपाल भवन की तरफ कुच करेंगे और किसानों की लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।पंचकूला सहित चार जिलों की पुलिस को तैनात किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंचकूला में चल रहे किसान आंदोलन में पहुंचे राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकारों को एक संदेश दे रहे हैं और इसी लिए आंदोलन रखा गया है ताकि लोग आंदोलन करना भूल न जाए। उन्होंने कहा कि देश में बड़ा आंदोलन हुए 2 साल हो गए हैं और अब संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देश की सभी राजधानियों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में सभी इकट्ठा होकर एक बड़ी कॉल दी जाएगी। पूरे देश में एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर लोग इस पर काम कर रहे हैं और गांव-गांव में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा के 40 बड़े नेता बेहतर काम कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार तो लोगों की बात मानती है यह तानाशाहो, उद्योगपतियों और व्यापारियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि देश आंदोलन से ही बचेगा और हमें गांव-गांव जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज वह हरियाणा के किसानों के बीच आए हैं और इसके बाद पंजाब के किसानों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई 90 साल चली और उनकी लड़ाई भी लंबी चलेगी।

प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार किसानों की फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून दे ,किसानों का कर्ज माफ किया जाए , बिजली बिल माफ किये जाए , लखीमपुर खीरी के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई व मृतक किसानों को इंसाफ देने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शनक किया जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती किसानों के आंदोलन जारी रहेंगे।

देश भर में किसान विभिन्न मांगों को लेकर राज्य की राजधानियों का घेराव कर रहे हैं इसी के तहत हरियाणा और पंजाब के किसानों के द्वारा भी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है और महा पड़ाव के तीसरे दिन हरियाणा के पंचकूला से दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के राज्यपाल भवन के लिए कूच करेंगे और हरियाणा के राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपेंगे। वही पंचकूला पुलिस द्वारा अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स की तैनाती धरना स्थल पर की गई है ताकि किसानों का धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक हो सके। किसान कल पंचकूला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और हाई कोर्ट के आदेशों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को पहले ही आदेश दे दिए गए हैं कि न तो वह कोई सड़क जाम करेंगे और न ही आम जनता को किसी प्रकार को परेशानी होने देंगे। अब देखना यह होगा कि ऐसे में किसान कल के चंडीगढ़ कूच को लेकर क्या रणनीति बनाते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *