Friday , 11 September 2026

Haryana में 21 अक्टूबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद, राज्य शिक्षा विभाग ने इस कारण लिया ये फैसला

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी HSSC ग्रुप-डी की परीक्षा को लेकर प्रदेश में 21 अक्टूबर को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर ऑर्डर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया है।
शिक्षा विभाग की ओर जारी किए गए ऑर्डर में कहा गया है कि 21 अक्टूबर को HSSC की ओर से ग्रुप डी की सीईटी परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके मद्देनजर स्कूलों में एक दिन की छुट्टी रहेगी। .ये ऑर्डर शिक्षा विभाग की ओर से 19 अक्टूबर को ही जारी कर दिए गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से सूबे के 17 जिलों में एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिले शामिल हैं। हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ में भी CET एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह पहली बार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *