Saturday , 25 July 2026
अनिल विज ने कथावाचकों को लिया आड़े हाथ, कहा – संतों का ज्ञान ही है परम सत्य

अनिल विज ने कथावाचकों को लिया आड़े हाथ, कहा – संतों का ज्ञान ही है परम सत्य

अंबाला 4 अगस्त: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक विषयों पर अपने स्पष्ट और तीखे बयानों से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने कहा कि लोगों को कथावाचकों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि उन्हें संतों के ज्ञान और वाणी को ही गंभीरता से सुनना चाहिए। विज ने स्पष्ट किया कि कथावाचक और संत में बड़ा फर्क होता है, और केवल संत ही परम सत्य लोगों को समझा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री विज ने कहा, “कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़कर बन सकता है, लेकिन संत वे होते हैं जिन्होंने त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर ईश्वर के साथ एकाकार हो गए हों। ऐसे संतों की वाणी पर ही हमें अमल करना चाहिए।” उन्होंने हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हें गम्भीरता से लेने की बजाय संतों के मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए।


तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड पर राहुल गांधी पर तंज

अनिल विज ने बिहार में तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव के दो-दो मतदाता कार्ड होने से कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एटम बम का फ्यूज उड़ गया है। यदि तेजस्वी यादव के दो-दो कार्ड हैं तो उनके समर्थकों के भी 100-100 फर्जी मतदाता कार्ड होने की संभावना है।”

विज ने साफ किया कि बिहार में फर्जी मतदाताओं की पैरवी फर्जी नेताओं द्वारा की जा रही है और वे इसे पहले दिन से ही कह रहे हैं। यह बयान राजनीतिक सियासत में नयी हलचल पैदा कर सकता है।


हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ जल्द मुलाकात, पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत करेंगे विज

मंत्री अनिल विज ने आगामी 15 अगस्त से हरियाणा के दौरे की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं कहीं नाराज नहीं हूं और मेरा से बड़ा भारतीय जनता पार्टी का भक्त कोई नहीं हो सकता। 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हर एक के लिए ड्यूटी निर्धारित की गई है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें बुला रहे हैं और वह हरियाणा के सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, उन्हें चार्ज करेंगे ताकि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करें। विज ने यह भी कहा कि वे हरियाणा के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं, जिन्होंने सात बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता साबित की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *